बैंक ऑफ महाराष्ट्र केवाईसी फॉर्म भरने का सही तरीका

1. सबसे पहले नज़दीकी बैंक शाखा जाकर फॉर्म लें या बैंक का KYC फॉर्म डाउनलोड करें

2. ब्रांच का नाम और ब्रांच कोड:

यह जानकारी आप अपनी पासबुक से ले सकते हैं।

3. तारीख (Date):

फॉर्म जमा करने वाले दिन की तारीख लिखें।

4. आवेदक का नाम

  • पहले आवेदक (खाताधारक) के नाम का स्थान अपना पूरा नाम बड़े अक्षरों में लिखें।
  • संयुक्त खाता (Joint Account) होने पर दूसरे आवेदक के स्थान पर सह-खाताधारक का पूरा नाम लिखें।

5. खाता नंबर और मोबाइल नंबर

  • पासबुक देखकर खाता नंबर सही-सही लिखें।
  • मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है।
  • खाता प्रकार (Account Type) में बचत खाता (Saving Account) होने पर एसबी (SB) के आगे टिक (✓) का निशान लगाएँ।

नोट: जिन विकल्पों के आगे (*) निशान हो, उन्हें अनिवार्य रूप से भरें

6. व्यक्तिगत जानकारी जोड़ें/अपडेट करें (Add/Update Personal Details)

KYC आईडी अपडेट:

  • ‘अपडेट KYC आईडी टाइप’ पर टिक (✓) करें।
  • फॉर्म के साथ जो दस्तावेज़ जमा कर रहे हैं, उस पर टिक करें (जैसे: PAN कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी, नरेगा कार्ड)।
  • चुने गए दस्तावेज़ का नंबर लिखें।
  • पासपोर्ट चुनने पर ही इनको भरें:
    • जारी करने की जगह (Place of Issue)
    • जारी करने की तारीख (Issue Date)
    • मान्य तारीख (Valid Till Date)

    7. पता बदलें (Address Change)

    • पता बदलना हो तो इस विकल्प पर टिक (✓) करें।
    • स्थायी (Permanent) या डाक पता (Correspondence) में से जिसे बदलना हो, उस पर टिक करें और नया पूरा पता लिखें:
      ✓ क्षेत्र/गाँव, जिला, राज्य, पिन कोड अवश्य लिखें।
    • पता नहीं बदलना हो तो इसे खाली छोड़ दें
    • पता बदलने के लिए दस्तावेज़ प्रकार में जो भी दस्तावेज़ देंगे, उस पर टिक करें (जैसे: बिजली बिल, राशन कार्ड)।
    • स्थायी पता बदलने पर अनिवार्य जानकारी भरें:
      • पिता/माता/पति/पत्नी का नाम
      • पैन कार्ड नंबर
      • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    8. व्यवसाय और आय का स्रोत (Occupation & Source of Income)

    • व्यवसाय: अपना काम (जैसे: नौकरी, किसानी, दुकानदारी) लिखें।
    • आय के स्रोत पर टिक (✓) करें:
      • वेतन (Salary)
      • व्यापार आय (Business Income)
      • कृषि (Agriculture)
      • निवेश आय (Investment Income)
      • पेंशन (Pension)

    9. ग्राहक घोषणा (Customer Declaration)

    • घोषणा अनुभाग में:
    • तारीख: फॉर्म जमा करने की तारीख
    • स्थान (Place): अपने शहर का नाम
      • फोटो चिपकाने का स्थान हो तो तस्वीर अवश्य लगाएँ
      • अँगूठे का निशान/हस्ताक्षर: बैंक में रजिस्टर्ड निशान या हस्ताक्षर ही करें।

    अतिरिक्त जानकारी

    • बैंक का केवाईसी फॉर्म डाउनलोड करें।
    • फॉर्म में अन्य सेक्शन भी हो सकते हैं (जैसे: डेबिट कार्ड, चेकबुक, इंटरनेट बैंकिंग)। इन्हें सिर्फ तभी भरें जब सेवा चाहिए या बदलाव करना हो
    • फॉर्म जमा करते समय जरूरी दस्तावेज़ साथ अवश्य लगाएँ

    याद रखें:

    • अलग-अलग शाखाओं के फॉर्म थोड़े भिन्न हो सकते हैं (विकल्पों का क्रम या डिज़ाइन), पर सभी मुख्य विकल्प समान रहते हैं
    • ऊपर बताई गई हर बात को ध्यान से समझकर आप किसी भी बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र KYC फॉर्म को आसानी से भर सकते हैं।

    फॉर्म भरने के लिए जरूरी बातें 

    ✔ बैंक के किसी भी फॉर्म को सिर्फ काले या नीले पेन से भरें।
    ✔ फॉर्म भरते वक्त सिर्फ बड़े अक्षरों (CAPITAL LETTERS) का इस्तेमाल करें।
    ✔ चाहे आप फॉर्म किसी भी दिन भरें, लेकिन फॉर्म में जमा करने की तारीख ही लिखें।
    ✔ अगर आप आमतौर पर अँगूठे का निशान लगाते हैं, तो फॉर्म में भी वही करें।
    ✔ हस्ताक्षर करते समय हमेशा बैंक में रजिस्टर्ड हस्ताक्षर वाला ही इस्तेमाल करें।
    ✔ आपके नवीनतम दस्तावेज़ (आधार कार्ड, पैन कार्ड) की जानकारी, फॉर्म में भी वही होनी चाहिए।

    केवाईसी क्यों आवश्यक है?

    आरबीआई की गाइडलाइन है के हर बैंक खाताधारक को समय-समय पर जानकारी अपडेट करना चाहिए। इसका फुल फॉर्म है ‘नो योर कस्टमर’ (Know Your Customer), जो ग्राहक जानकारी अपडेट नहीं करते है उन्हें करना चाहिए। 

    केवाईसी अपडेट करने के लिए डॉक्यूमेंट

    खाताधारक के लेटेस्ट फोटोग्राफ। इनमें से कोई भी एक डॉक्यूमेंट जिसमें आपकी फोटोग्राफ होगी।

    • पासपोर्ट 
    • वोटर आईडी कार्ड 
    • पैन कार्ड 
    • ड्राइविंग लाइसेंस।

    प्रूफ ऑफ़ एड्रेस:

    • बिजली बिल 
    • टेलीफोन बिल 
    • अकाउंट स्टेटमेंट किसी और बैंक के ।
    • किसी भी मान्यता प्राप्त पब्लिक अथॉरिटी से लेटर। 

    नोट: कुछ स्टेट गवर्नमेंट की तरफ से राशन कार्ड को एड्रेस प्रूफ के तौर पर उपयोग करने के लिए मना किया गया है।

    वीडियो कॉल से री-केवाईसी (Re-KYC) 

    ● वीडियो केवाईसी करने पर बैंक शाखा जाकर कोई दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता नहीं होती।

    ● इस प्रोसेस में बैंक के कर्मचारी से आपको वीडियो कॉल पर बात करनी होती है। 

    ● मोबाइल नंबर बैंक रजिस्टर और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

    ● इस दौरान अपने पास अकाउंट नंबर और आधार नंबर रखें।

    ● इसमें आपका ओरिजिनल पैन कार्ड बैंक कर्मचारियों को दिखाना होता है।

    ● इसके अलावा व्हाइट पेपर पर अपना सिग्नेचर भी दिखाने को कहा जा सकता हैं।

    ● वीडियो केवाईसी शेड्यूल तय करने के लिए इस वेबसाइट पर जाएं। 

    ● इस वेबसाइट पर जाने के बाद अपने डिवाइस का लोकेशन ऑन करें।

    ● वीडियो इंटरैक्शन विथ बैंक ऑफिशियल (Video Interaction With Bank Official) ऑप्शन को टिक करें।

    ● ‘टर्म्स एंड कंडीशन’ ऑप्शन पर टिक करें और लास्ट वाले ऑप्शन पर टिक करके ‘स्टार्ट’ बटन पर क्लिक करें।

    ● अगले पेज में आपको रिफरेंस नंबर इंटर करना होगा। नया अकाउंट खोलने के बाद बैंक की तरफ से एसएमएस के द्वारा रेफरेंस नंबर भेजा जाता है, उसी को यहां पर एंटर करें।

    ● रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा उसे इंटर करें अगर न आए तो रीसेंड बटन का उपयोग करें। 

    ● अब बैंक के कर्मचारियों के साथ वीडियो केवाईसी के लिए शेड्यूल कर सकते हैं।

    अगर आप किसी भी कारण से वीडियो कॉल नहीं कर पा रहे हैं तो नजदीकी ब्रांच से कांटेक्ट करें।

    FAQs

    1. केवाईसी क्या है?

    आरबीआई की गाइडलाइन है की हर बैंक को अपने कस्टमर की जानकारी अपडेटेड रखनी होगी। इसलिए सारे बैंक खाताधारक को केवाईसी अपडेट करने के लिए कहते रहते हैं। 

    2. यदि बैंक में केवाईसी नहीं किया जाए तो क्या होगा?

    3. पैन कार्ड के बिना केवाईसी कैसे करें?

    Gouse Shah

    Gouse Shah is a finance professional with over 6 years of banking experience, based in Bangalore, Karnataka. A self-taught expert, he manages multiple finance websites, blending traditional banking expertise with digital innovation.

    Email: Hindisavings.com@gmail.com

    Leave a Comment