बैंक ऑफ बड़ौदा नॉमिनी फॉर्म कैसे भरें? डाउनलोड और दस्तावेज़ 

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से Form DA1 प्राप्त करें।
  2. फॉर्म में शाखा का नाम, खाताधारक का पूरा नाम (संयुक्त खाता होने पर दोनों के नाम) और पता लिखें।
  3. डिपॉजिट का प्रकार में “बचत खाता” लिखें।
  4. अकाउंट नंबर दर्ज करें।
  5. नॉमिनी विवरण में:
    • नॉमिनी का पूरा नाम, पता और खाताधारक से संबंध (जैसे: पुत्र, पुत्री, अन्य)।
    • नॉमिनी की आयु और 18 वर्ष से कम होने पर जन्मतिथि लिखें।
    • नाबालिग नॉमिनी के लिए अभिभावक का नाम और पता भरें।
  6. स्थान और तिथि लिखकर खाताधारक के हस्ताक्षर/अंगूठा का निशान लगाएँ।
  7. अंगूठा लगाने पर दो गवाहों के नाम, पता और हस्ताक्षर आवश्यक हैं।
  8. यदि फॉर्म में अकाउंट नंबर का विकल्प न हो, तो शीर्ष पर अकाउंट नंबर लिखें।
  9. फॉर्म के साथ खाताधारक और नॉमिनी के आधार कार्ड की कॉपी जमा करें।

बैंक ऑफ बड़ौदा में नॉमिनी बदलने का फॉर्म (Form DA3) कैसे भरें?

  1. शाखा से Form DA3 प्राप्त करें।
  2. उपरोक्त चरणों के अनुसार नया नॉमिनी विवरण भरें।
  3. पुराने नॉमिनी को हटाकर नए नॉमिनी की जानकारी दर्ज करें।

बैंक ऑफ़ बड़ोदा नॉमिनी क्लेम करने के लिए फॉर्म कैसे भरें?

  1. खाताधारक के निधन के बाद, नॉमिनी शाखा से मृत्यु दावा फॉर्म (Death Claim Form) ले।
  2. फ्रॉम में नॉमिनी का नाम, पता, संबंध, और खाताधारक का नाम, अकाउंट नंबर भरें।
  3. दो गवाहों के विवरण और हस्ताक्षर जोड़ें।
  4. मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासबुक की प्रतियाँ संलग्न करें।

नॉमिनी क्या होता है?

नॉमिनी वह व्यक्ति होता है, जो आपके निधन के बाद आपके बैंक खाते को चला सकता है और राशि का दावा कर सकता है। नॉमिनी नियुक्त करके आप तय करते हैं कि आपके निधन के बाद खाते की राशि किसे प्राप्त होगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑनलाइन नॉमिनी कैसे जोड़ें?

नॉमिनी फॉर्म डाउनलोड कैसे करें?

FAQs

Q1. नॉमिनी फॉर्म में डिस्टिंग्विश नंबर क्या है?

इसमें आपको अपना अकाउंट नंबर लिखना होता है, जिस बैंक खाते में आप नॉमिनी को ऐड करना चाहते हैं, अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट है तो आप नॉमिनी को किस बैंक अकाउंट के लिए ऐड करना चाहते हैं उस अकाउंट का नंबर फॉर्म में भरे।

Q2. बैंक ऑफ़ बड़ोदा फॉर्म DA1 क्या हैं?

Q3. नॉमिनी क्लेम प्रक्रिया में कितना समय लगता है?

Q4. नॉमिनी रद्द करने का फॉर्म कौन सा है?

Q5. नॉमिनी के लिए कौन-से दस्तावेज़ चाहिए?

Q6. क्या नाबालिग नॉमिनी हो सकता है?

Q7. नॉमिनी कैसे बदलें?

Gouse Shah, Content Writer in Hindisavings.com

Gouse Shah is a finance professional with over 6 years of banking experience, based in Bangalore, Karnataka. A self-taught expert, he manages multiple finance websites, blending traditional banking expertise with digital innovation.

Email: Hindisavings.com@gmail.com

Leave a Comment