एटीएम से पैसे निकालने का सही तरीका

एटीएम से पैसे निकालने की पूरी गाइड

स्टेप 1: सबसे पहले नजदीकी एटीएम पर जाएं और कार्ड डालें।

स्टेप 2: अगर नया कार्ड है, तो उसे पहले उसी बैंक के एटीएम पर जाकर एक्टिवेट करें।

स्टेप 3: कुछ सेकंड इंतजार करें जब तक स्क्रीन पर भाषा चुनने का विकल्प न आ जाए।

स्टेप 4: स्क्रीन पर क्लिक करके इंग्लिश या हिंदी में अपनी भाषा चुनें।

स्टेप 5: अब 4 डिजिट का एटीएम पिन मांगा जाएगा। नीचे दिए गए नंबर बटनों पर क्लिक करके पिन एंटर करें।

स्टेप 6: पिन एंटर करने के बाद, स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देंगे, जैसे मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन, पिन चेंज, फास्ट कैश, विथड्रॉल, बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट आदि। इनमें से ‘विथड्रॉल’ (WITHDRAWAL) के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 7: विथड्रॉल पर क्लिक करने के बाद, अकाउंट टाइप चुनने के लिए स्क्रीन पर विकल्प आएंगे, जैसे क्रेडिट, करंट और सेविंग्स। अगर आपका सेविंग्स अकाउंट है, तो ‘सेविंग्स’ (SAVINGS) पर क्लिक करें।

बैंक के एटीएम से पैसे कैसे निकालें 

स्टेप 8: अब आपको राशि एंटर करने के लिए कहा जाएगा। यानी, आप अपने बैंक अकाउंट से कितना पैसा निकालना चाहते हैं, वह राशि एंटर करें और ‘एस’ (YES) पर क्लिक करें।

स्टेप 9: स्क्रीन पर यह दिखाया जाएगा कि कितने पैसों की नोट उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए, अगर ₹500 की नोट उपलब्ध है, तो आपको ₹500 के गुणक में ही पैसे निकालने होंगे, जैसे ₹500, ₹1000, ₹5000, ₹10,000 आदि।

स्टेप 10: राशि एंटर करने के बाद, कुछ ही सेकंड में एटीएम से आवाज आएगी और आपके पैसे नीचे स्लॉट में दिखाई देंगे। पैसे ले लें और अपना कार्ड भी निकालें।

पैसे निकालने के बाद स्क्रीन पर आपको बैंक बैलेंस देखने के लिए ऑप्शन आयेगा अगर आप देखना चाहते हैं तो यस (YES) पर क्लिक करें अगर नहीं तो नो (NO) पर क्लिक करें। हर एटीएम मशीन से पैसे निकालने की प्रक्रिया लगभग एक जैसी होती है।

बिना कार्ड के एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने का तरीका

बिना कार्ड के एसबीआई एटीएम मशीन से पैसे कैसे निकालें

स्टेप 1: सबसे पहले एसबीआई ‘योनो एप’ (YONO App) में यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

स्टेप 2: होम पेज पर ‘योनो एप’ के विकल्प पर क्लिक करें और ‘योनो कैश’ के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब ‘न्यू रिक्वेस्ट’ (New Request) के विकल्प में जाकर ‘एटीएम’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब जितना पैसा विथड्रॉ करना चाहते हैं, वह राशि एंटर करें।

स्टेप 5: अपना ‘योनो कैश पिन’ बनाएं और ‘टर्म्स कंडीशन’ को स्वीकार करें।

स्टेप 6: अब ‘कन्फर्म’ (Confirm) पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ट्रांजैक्शन रेफरेंस नंबर आएगा।

स्टेप 7: अपने नजदीकी ‘योनो कैश इनेबल्ड’ (YONO Cash Enabled) एसबीआई एटीएम पर जाएं।

स्टेप 8: ‘YONO CASH’ पर क्लिक करें और राशि एंटर करें।

स्टेप 9: अब ‘योनो कैश पिन’ एंटर करें। एटीएम आपके ट्रांजैक्शन को वेरीफाई करेगा और आपको कैश देगा।

एटीएम में पैसे कैसे जमा करें?

किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे कैसे निकाले

स्टेप 1: सबसे पहले नजदीकी एटीएम ढूंढें जहां पैसे डिपॉजिट कर सकते हैं।

स्टेप 2: अपना कार्ड इंसर्ट करें और भाषा चुनें।

स्टेप 3: आपसे 4 डिजिट का ‘एटीएम पिन’ पूछा जाएगा, उसे एंटर करें।

स्टेप 4: पिन एंटर करने के बाद, ‘डिपॉजिट’ का विकल्प ढूंढें और उसे चुनें।

स्टेप 5: दिए गए निर्देशों का पालन करें, जैसे सेविंग अकाउंट चुनना।

स्टेप 6: अब अपने पैसे एटीएम में डिपॉजिट करें। पैसे गिनने के बाद, उन्हें एटीएम स्लॉट में रखें।

स्टेप 7: पैसे डिपॉजिट करने के बाद, एटीएम आपको दिखाएगा कि कितने पैसे डिपॉजिट किए गए हैं। सभी जानकारी कंफर्म करने के बाद, ट्रांजैक्शन को पूरा करें।

एटीएम पिन बनाएं

स्टेप 1: सबसे पहले अपने नजदीकी एटीएम पर जाएं।

नोट: कुछ बैंकों के कार्ड दूसरे बैंक के एटीएम से एक्टिवेट नहीं होते हैं, इसलिए अपने बैंक के एटीएम पर ही जाएं।

स्टेप 2: कार्ड डालें और अपनी भाषा चुनें।

कार्ड को मशीन में इस तरह इंसर्ट करें कि कार्ड पर लगी चिप ऊपर की तरफ हो और इंसर्ट करते समय चिप अंदर की ओर जाए। इससे मशीन आपके कार्ड को पढ़ पाएगी।

स्टेप 3: भाषा चुनने के बाद स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देंगे, जैसे बैंकिंग, पिन जेनरेशन, फास्ट कैश, विथड्रॉल, क्विक कैश आदि।

हमें डेबिट कार्ड का पिन जनरेट करना है, इसलिए ‘पिन जेनरेशन’ (PIN GENERATION) के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद अपना अकाउंट नंबर पासबुक में देखकर सही-सही एंटर करें और ‘प्रेस इफ करेक्ट’ पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अकाउंट नंबर एंटर करने के बाद, अपने बैंक अकाउंट के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को एंटर करें और ‘प्रेस इफ करेक्ट’ पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको ट्रांजैक्शन कंप्लीट का मैसेज दिखाई देगा स्क्रीन पर। अपना कार्ड निकाल लें।

स्टेप 6: इतना करने के बाद, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नया पिन भेज दिया जाएगा। आपको उस मैसेज को ध्यान से पढ़ना है, जिसमें अक्षरों में पिन दिया होगा।

मोबाइल नंबर पर भेजा गया पिन यह टेम्पररी होता है आपको दूसरा एटीएम पिन 24 घंटे के अंदर बनाना होगा

स्टेप 7: एटीएम कार्ड को दोबारा मशीन में इंसर्ट करें और भाषा चुनें।

स्टेप 8: अब स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देंगे। उनमें से ‘बैंकिंग’ (BANKING) के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 9: बैंकिंग पर क्लिक करने के बाद, ‘पिन चेंज’ (PIN CHANGE) के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 10: अब स्क्रीन पर 10 से 99 के बीच कोई भी नंबर एंटर करने के लिए कहा जाएगा। कोई भी नंबर एंटर करें और ‘एस’ (YES) पर क्लिक करें।

स्टेप 11: अब अपना करंट पिन एंटर करें, जो आपके मोबाइल नंबर पर आया था। उसके बाद, अपने पसंद के चार डिजिट नंबर एंटर करें और नया पिन बनाएं। नया पिन दो बार एंटर करें, यही आपका एटीएम पिन रहेगा।

एटीएम कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण सावधानियां

● पैसे निकालने और डिपॉजिट करने के लिए अपने बैंक की लिमिटेशन जानें, यानी एक दिन में कितना पैसा निकाल या डिपॉजिट कर सकते हैं।

● एटीएम पिन यूनिक होना चाहिए। पिन बनाते समय मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर या जन्मतिथि का उपयोग न करें। पिन को नियमित रूप से बदलते रहें।

● भीड़-भाड़ वाली जगह के एटीएम का उपयोग करने से बचें और मशीन का सावधानी से उपयोग करें।

● अपनी एटीएम पिन को गुप्त रखें। किसी को भी पिन न बताएं और इसे छिपाकर एंटर करें।

● एटीएम में कार्ड इंसर्ट करने के बाद, उसे याद से निकालें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

● पहली बार पिन बनाते समय अगर किसी की मदद लेते हैं, तो बाद में पिन बदल दें।

एटीएम कार्ड नंबर और पिन में अंतर

कार्ड नंबर और पिन में बहुत बड़ा अंतर है। एटीएम नंबर वह 12 या 16 डिजिट नंबर होता है जो आपके कार्ड पर लिखा होता है। इसे एटीएम नंबर कहते हैं और इसका इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट के लिए होता है। एटीएम पिन एक 4 डिजिट नंबर होता है, जिसका इस्तेमाल एटीएम का उपयोग करने के लिए किया जाता है।

महत्वपूर्ण सवाल और जवाब

1. एटीएम से कितना पैसा निकाल सकते हैं?

2. क्या किसी भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं?

3. एटीएम में कार्ड कैसे इंसर्ट करें?

4. एटीएम कार्ड खो जाने या चोरी होने पर क्या करें?

एटीएम कार्ड खो जाने पर या चोरी होने पर सबसे पहले अपने कार्ड को ब्लॉक करें, कार्ड को आप एसएमएस बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, इन्टरनेट बैंकिंग या बैंक ब्रांच जाकर आसानी से ब्लॉक कर सकते है।

Gouse Shah

Gouse Shah is a finance professional with over 6 years of banking experience, based in Bangalore, Karnataka. A self-taught expert, he manages multiple finance websites, blending traditional banking expertise with digital innovation.

Email: Hindisavings.com@gmail.com

Leave a Comment