मोबाइल नंबर से अकाउंट नंबर कैसे पता करें?

1. मोबाइल नंबर से

  • मोबाइल नंबर से अकाउंट नंबर जानने के लिए आपको कोई भी यूपीआई ऐप इंस्टॉल करना होगा। उसके बाद अपना मोबाइल नंबर इंटर करके ओटीपी दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए, अब आप जिस बैंक अकाउंट का ‘अकाउंट नंबर’ जानना चाहते हैं उस बैंक अकाउंट को यूपीआई से लिंक करें। 
  • बैंक अकाउंट लिंक करने के बाद ‘प्रोफाइल आइकॉन’ पर क्लिक करने के बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और ‘बैंक अकाउंट’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना बैंक का नाम और अंतिम 4 अंक खाता संख्या देख पाएंगे इन पर क्लिक करें, यूपीआई ऐप से आप पूरा अकाउंट नंबर नहीं जान सकते।

2. वेलकम लेटर

वेलकम लेटर (Welcome letter) से बैंक अकाउंट नंबर पता करें।

जब आप कोई भी बैंक में अकाउंट खोलते हैं तो उस बैंक के द्वारा वेलकम लेटर दिया जाता है, जिसमें बैंक अकाउंट से जुड़े डॉक्यूमेंट होते हैं जैसे पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड, आदि। इसी वेलकम लेटर में दिए गए दस्तावेज़ से आप अपनी कस्टमर आईडी, ब्रांच आईडी और अपना खाता नंबर भी जान सकते हैं।

3. बैंक पासबुक

बैंक पासबुक (Passbook) से बैंक अकाउंट नंबर जाने 

ऑफलाइन खाता संख्या जानने के लिए पासबुक का उपयोग करें। हर कस्टमर को बैंक अकाउंट खोलने के बाद पासबुक मिलती है।

खाता संख्या जानने के लिए पासबुक खोलें, फ्रंट पेज पर जहां पर सारी बैंक अकाउंट की डिटेल्स होती है वहीं पर आपको अपना नाम और खाता संख्या नंबर मिलेगा। इसी पेज से आप अपने बैंक अकाउंट के आईएफएससी कोड, ब्रांच कोड, आदि को जान सकते हैं।

4. इंटरनेट बैंकिंग

सबसे पहले नेट बैंकिंग में यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें, लॉगिन करने के बाद होम पेज पर आप  बैंक बैलेंस को देख सकते हैं, इसी के सामने आप अपने खाता नंबर को भी देख पाएंगे।

अगर लॉगिन करने के बाद बैंक खाता संख्या न मिले तो आपको ‘अकाउंट समरी’ या ‘अकाउंट डिटेल्स’ के ऑप्शन में जाकर देखना चाहिए। हर बैंक की वेबसाइट का नेविगेशन अलग होता है।

5. मोबाइल बैंकिंग

सबसे पहले अपने बैंक के ऑफिशियल ऐप को इंस्टॉल करें, अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन करें।

लॉगिन करने के बाद अकाउंट के सेक्शन मे जाए, यहां पर बैंक अकाउंट नंबर को देख सकते हैं। ऐप जैसे योनो एसबीआई। ऑनलाइन अपने अकाउंट नंबर पता करने के लिए मैं मोबाइल बैंकिंग ऐप (बॉब वर्ल्ड) का उपयोग करता हूं।

6. चेक बुक

कस्टमर जब अपने बैंक अकाउंट को खोलते हैं तो उन्हें पासबुक के अलावा चेकबुक भी मिलती है या फिर कुछ बैंकों में चेक बुक के लिए अलग से अप्लाई करना होता है।

पहले पेज में आप अपने नाम, पता और बैंक खाता संख्या को देख पाएंगे। साथ में चेक बुक के हर पेज पर भी होता है। अपना अकाउंट नंबर जानने के लिए मैं सबसे पहले अपनी पासबुक ही जाँचता हूं।

7. अकाउंट ई-स्टेटमेंट (e-Statement)

फिजिकल बैंक स्टेटमेंट के अलावा आप ई-स्टेटमेंट का उपयोग करके भी अपने अकाउंट नंबर को आसानी से जान सकते हैं। 

बैंक अक्सर ईमेल के द्वारा कस्टमर को ई-स्टेटमेंट भेजते हैं या फिर आप इस सुविधा को मोबाइल या नेट बैंकिंग से चालू कर सकते है। 

अपने ई-स्टेटमेंट को आप डायरेक्ट मोबाइल बैंकिंग ऐप से पीडीएफ़ फॉर्म में डाउनलोड भी कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद पासवर्ड डालकर खोलें। अब स्टेटमेंट से पहले आप अपने खाता नंबर देख पाएंगे। यदि आपके पास पुराना ई-स्टेटमेंट है, तो उसे खोलकर खाता संख्या देख सकते हैं।

8. कस्टमर केयर नंबर

कस्टमर केयर कॉल (Customer Care Call) करके बैंक अकाउंट नंबर पता करें 

यदि किसी भी तरीके से आप अपना बैंक खाता नंबर नहीं पता कर पा रहे हैं, तो आपको अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करना चाहिए। 

गूगल पर अपने बैंक का टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर खोज सकते हैं।

कस्टमर केयर पर कॉल करने के बाद वह आपकी आइडेंटिटी को वेरीफाई करते हैं, उसके बाद आपको अपना खाता संख्या बताया जाता है।

9. बैंक शाखा जाकर

हमने ऊपर जितने भी मेथड बताएं है अगर आप उनसे अपना खाता संख्या नहीं निकाल पा रहे हैं तो आपको बैंक शाखा ही जाना चाहिए। 

नजदीकी बैंक शाखा जाएं और कर्मचारियों से खाता संख्या बताने के लिए कहें। बैंक कर्मचारी आपकी पहचान को वेरीफाई करेगा, उसके बाद आपको नंबर बतायेगा।

बैंक अकाउंट नंबर क्या होता है?

बैंक प्रत्येक ग्राहक को एक खाता संख्या प्रदान करता है, जो कि यूनिक होता है ताकि बैंक अकाउंट की आइडेंटिफिकेशन की जा सके।

अकाउंट को मैनेज करने और पहचानने में बैंक की मदद करता है। हर बैंक का नंबर फॉर्मेट अलग होता है। अक्सर सरकारी बैंक अकाउंट के 11 डिजिट होते हैं और निजी बैंकों के 12 से 14 डिजिट। 

आधार कार्ड से खाता संख्या कैसे पता करें?

आधार कार्ड का उपयोग करके अकाउंट नंबर नहीं निकाल सकते।

अकाउंट नंबर कितने डिजिट का होता है?

भारत में सभी बैंकों का अकाउंट नंबर 11 डिजिट से 16 डिजिट नंबर के बीच में होता है, यह बैंकों पर निर्भर है।

अकाउंट नंबर क्यों जरूरी है?

● जब कोई आपको पेमेंट करने के लिए खाता संख्या मांगे तो उसे ध्यान से नंबर दें, फंड ट्रांसफर करने के लिए अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड सहित अन्य विवरण आवश्यक होते हैं।

● ऑनलाइन ऑटोमेटिक पेमेंट्स और सब्सक्रिप्शन को सेटअप कर सकते हैं।

● दूसरों को पैसे भेजने के लिए जरूरत पड़ती है।

● टैक्स रिटर्न के कुछ केसेस में जरूरत पड़ सकती है, जैसे डायरेक्ट डिपॉजिट, रिफंड्स या इलेक्ट्रॉनिक टैक्स पेमेंट के लिए।

● अपने बैंक अकाउंट की जानकारी और अकाउंट नंबर किसी को नहीं देना चाहिए जब तक के आप सामने वाले पर भरोसा नहीं करते।

बिना पासबुक के खाता नंबर कैसे जानें

इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ई-स्टेटमेंट या चेक बुक का उपयोग करके खाता संख्या जान सकते हैं। यदि इन माध्यमों से संभव न हो, तो कस्टमर केयर से संपर्क करें।

FAQs

Q1. क्या मैं एसएमएस के माध्यम से अपना खाता संख्या जान सकता हूँ?

फिलहाल एसबीआई की तरफ से ऐसी कोई फैसिलिटी नहीं है जिसमें आप एसएमएस का उपयोग करके जान सकते हैं।

Q2. सिर्फ नाम से एसबीआई खाता नंबर कैसे पता करें?

Q3. क्या कस्टमर केयर पर कॉल करके खाता संख्या जान सकते है?

Q4. मोबाइल नंबर से जुड़े अकाउंट कैसे पाता करें?

Gouse Shah

Gouse Shah is a finance professional with over 6 years of banking experience, based in Bangalore, Karnataka. A self-taught expert, he manages multiple finance websites, blending traditional banking expertise with digital innovation.

Email: Hindisavings.com@gmail.com

3 thoughts on “मोबाइल नंबर से अकाउंट नंबर कैसे पता करें?”

Leave a Comment