एटीएम कार्ड नंबर कैसे पता करें?

अकाउंट नंबर से?

सिर्फ अकाउंट नंबर का उपयोग करके डेबिट कार्ड नंबर का पता नहीं लगाया जा सकता, इसके लिए आपको दूसरे तरीकों का उपयोग करना होगा जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, वेलकम लैटर, कस्टमर केयर आदि।

मोबाइल नंबर से

मोबाइल नंबर से एटीएम कार्ड नंबर पता नहीं किया जा सकता, आप मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके मोबाइल या नेट बैंकिंग में लॉगिन करके कार्ड नंबर को देख सकते हैं।

लेकिन वहां भी पूरा नंबर नहीं दिखाया जाता बल्कि आखिर के 6 डिजिट या 4 डिजिट नंबर ही दिखते है।

अगर आपका एटीएम कार्ड खो गया है तो आपको उसे ब्लॉक (Block) करके नया कार्ड अप्लाई करना चाहिए।

नेट बैंकिंग से

नेट बैंकिंग से एटीएम नंबर कैसे पता करें

स्टेप 1: सबसे पहले बैंक के ऑफिशियल नेट बैंकिंग वेबसाइट पर जाए और अपना यूजर नेम और पासवर्ड डाल के लॉग-इन करें। 

स्टेप 2: अब आपको वेबसाइट की होम पेज पर ‘कार्ड मैनेज’ ‘व्यू अकाउंट डिटेल्स’ या ‘कार्ड डिटेल्स’ जैसे ऑप्शन को ढूंढना है और उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 3: अब आप अपने डेबिट कार्ड की जानकारी देख सकते हैं जैसे डेबिट कार्ड नाम, कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट।

बहुत सारे बैंक सिक्योरिटी की वजह से इंटरनेट बैंकिंग में भी पूरा कार्ड नंबर नहीं दिखाते बलके आखिर के 4 या 6 डिजिट नंबर ही दिखाते हैं।

मोबाइल बैंकिंग से

स्टेप 1: सबसे पहले बैंक के मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें और उसमें लॉगिन करें।

स्टेप 2: लॉग इन करने के बाद आपको ‘मैनेज कार्ड’, ‘कार्ड इनफार्मेशन’ या ‘कार्ड डिटेल्स’ जैसे ऑप्शन ढूंढना है और उनपर क्लिक करना।

स्टेप 3: यहां पर आपको अपनी डेबिट कार्ड की जानकारी मिलेगी जैसेकार्ड नंबर, नाम और एक्सपायरी डेट।

बैंक ब्रांच से

बैंक ब्रांच जाकर भी आप अपने एटीएम नंबर को पता कर सकते हैं इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक ब्रांच पर जाना है, अपने पासबुक की कॉपी लेके और ‘आइडेंटिटी प्रूफ’ की भी ज़रूरत पड़ेगी।

इसके बाद आप बैंक के कर्मचारी को अपनी प्रॉब्लम बता सकते हैं और वह जो प्रोसेस बताते हैं उन्हें फॉलो करें, आपको अपना एटीएम कार्ड नंबर मिल जायेगा। 

कस्टमर केयर से

आप अपने बैंक के कस्टमर केयर मोबाइल नंबर पर फोन करके बैंक के कर्मचारियों से बात करके अपनी प्रॉब्लम बताएं, आपको उनके सवालों का जवाब देना होगा, अपनी पहचान वेरिफाई करने के लिए जानकारी देनी होगी, उसके बाद वह आपके कार्ड नंबर को बता सकते है।

एटीएम कार्ड के लिफाफे (Letter) से

जब हमें नया एटीएम कार्ड मिलता है पोस्ट के जरिए तो वह एक लिफाफे में आता है, डेबिट कार्ड के साथ लिफाफे में एक पेपर भी होता है, जिसमें हमारा बैंक अकाउंट नंबर, नाम और कार्ड नंबर की जानकारी होती है।

ई-स्टेटमेंट

अगर आपने पहले डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके कोई ट्रांजैक्शन किया है तो आप ऑनलाइन बैंक स्टेटमेंट के जरिए पता कर सकते हैं, उसके लिए बस आपको अपने मोबाइल ऐप में लॉगिन करना होगा या नेट बैंकिंग में लॉगिन करके अपने एकाउंट्स के सेक्शन में जाकर अकाउंट स्टेटमेंट चेक करना होगा। 

यहां पर आप डेबिट कार्ड के द्वारा किए गए ट्रांजैक्शंस डिटेल में कार्ड नंबर को देख सकते हैं। कुछ बैंकों के स्टेटमेंट में कार्ड नंबर दिखाया नहीं जाता है।

एसबीआई डेबिट कार्ड नंबर

स्टेप 1: एसबीआई नेट बैंकिंग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाए और लॉगिन करें।

स्टेप 2: लोगिन करने के बाद ‘इ-सर्विसेज’ पर जाएं ‘डेबिट कार्ड सर्विसेज’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब ‘एटीएम कम डेबिट कार्ड’ (ATM cum Debit Card) के ऑप्शन पर क्लिक करें और ‘व्यू लिंक्ड एटीएम कार्ड’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: ‘अकाउंट नंबर’ सेलेक्ट करें और ‘कंटिन्यू’ पर क्लिक करें। 

स्टेप 5: अब आपको कार्ड नंबर और अपना नाम दिखाई देगा, यहां पर सिक्यूरिटी की वजह से पूरा कार्ड नंबर नहीं दिखाया जाता, बल्कि फर्स्ट के 4 और आखिर के 4 डिजिट एटीएम नंबर दिखाए जाते हैं।

एटीएम कार्ड नंबर और पिन में अंतर

कार्ड नंबर यानी वह नंबर जो एटीएम कार्ड के ऊपर प्रिंटेड (Printed) होता है, ये अक्सर 12 से 16 डिजिट के हो सकते है, ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कार्ड नंबर का इस्तेमाल किया जाता है। 

एटीएम पिन एक अलग नंबर है जो एटीएम मशीन में काम आता है, बिना पिन के हम एटीएम मशीन से पैसे निकाल नहीं सकते और नाही डिपॉजिट कर सकते हैं, अगर आप पिन को भूल जाते हैं तो आपको नया पिन बनाना होगा।

नया एटीएम पिन बनाने के लिए आप इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा आप बैंक के एटीएम से भी पिन बना सकते हैं।

एटीएम कार्ड खो जाने पर क्या करें? 

एटीएम खो जाने पर आपको सबसे पहले अपने एटीएम कार्ड को ब्लॉक करना है, क्योंकि अगर आपका कार्ड किसी गलत हाथों में चला जायेगा तो आपका नुकसान हो सकता है।

अगर आपके पास मोबाइल या नेट बैंकिंग एक्टिव है तो आप इनमें से किसी एक का इस्तेमाल करके अपने कार्ड को ब्लॉक (block) करें।

अगर आप ऑनलाइन डेबिट कार्ड ब्लॉक नहीं कर सकते तो अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें, जैसे एसबीआई के इस टोल फ्री नंबर ‘1800-425-3800 या 1800-11-2211’ पर कॉल करके कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं।

नया कार्ड मंगाएँ

कई बार डेबिट नंबर चाहिए होता है लेकिन डेबिट कार्ड खो जाता है। ऐसे में आप बैंक से नया डेबिट कार्ड मंगा सकते हैं।

ध्यान रखें:

  • डेबिट कार्ड नंबर केवल कार्ड मालिक ही निकाल सकता है।
  • अपना डेबिट कार्ड नंबर किसी के साथ साझा न करें
  • ग़लत कामों में इसका इस्तेमाल अवैध है।

FAQs

Q1. बिना कार्ड के मैं अपने डेबिट कार्ड के अंतिम 6 अंक कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

बिना कार्ड के अपने कार्ड नंबर को जानने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग में लॉगिन करें यहां पर आप ‘डेबिट कार्ड सर्विसेज’ के सेक्शन में जाकर अपने अकाउंट को सेलेक्ट करके ‘डेबिट कार्ड’ नंबर को देख सकते हैं।

Q2. एटीएम कार्ड की एक्सपायरी डेट कैसे पता करे?

Q3. डेबिट कार्ड में कितने डिजिट नंबर होते है?

Q4. बिना कार्ड के डेबिट कार्ड नंबर कैसे प्राप्त करें?

Q5. बैंक अकाउंट में पैसे नहीं है तो क्या डेबिट कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं?

Q6. डेबिट कार्ड के पूरे 16 नंबर कैसे पता करें?

Q7. क्या डेबिट कार्ड नंबर और एटीएम कार्ड नंबर एक ही है?

Q8. क्या कोई और मेरा डेबिट कार्ड नंबर पता कर सकता है?

Q9. क्या नया डेबिट कार्ड मंगा सकते हैं जिस पर पुराना डेबिट कार्ड नंबर हो?

Q10. ऑनलाइन वर्चुअल डेबिट कार्ड नंबर कैसे पता करें?

Gouse Shah

Gouse Shah is a finance professional with over 6 years of banking experience, based in Bangalore, Karnataka. A self-taught expert, he manages multiple finance websites, blending traditional banking expertise with digital innovation.

Email: Hindisavings.com@gmail.com

1 thought on “एटीएम कार्ड नंबर कैसे पता करें?”

Leave a Comment