PNB अकाउंट स्टेटमेंट कैसे देखें और डाउनलोड करें?

मिस्ड कॉल से मिनी स्टेटमेंट कैसे प्राप्त करें?

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस कॉल करके बैंक मिनी स्टेटमेंट जानने के लिए टोल फ्री नंबर है 1800 180 2223.

नॉन टोल फ्री नंबर यानी जिस नंबर को डायल करने के लिए आपके पास रिचार्ज होना चाहिए वह है 01202303090. 

ऊपर दिए गए दोनों में से किसी भी एक नंबर को डायल करने के बाद, कॉल खुद ही डिस्कनेक्ट हो जाएगा, कुछ ही सेकंड में आपके रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर पर मैसेज आएगा।

बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के भी सबसे जल्दी मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए मिस्ड कॉल सर्विस है।

SMS से अकाउंट स्टेटमेंट पाने का तरीका

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर ‘5607040’ पर यह मैसेज करें: ‘MINISTMT <16 डिजिट अकाउंट नंबर>’ 

उदाहरण: MINISTMT 1234567890123111

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज भेजने के तुरंत बाद आपके मोबाइल पर लास्ट 5 ट्रांजैक्शंस की जानकारी आएगी।

PNB नेट बैंकिंग से अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करें

➩ ऑफिशियल बैंकिंग वेबसाइट पर जाए और रिटेल इंटरनेट बैंकिंग पर क्लिक करें।

➩ यूजर आईडी दर्ज करें और कंटिन्यू पर क्लिक करें, लॉगिन पासवर्ड एंटर करें, कैप्चा कोड एंटर करके लॉगिन पर क्लिक करें।

➩ ‘डैशबोर्ड’ (Dashboard) के सेक्शन में आपको ‘अकाउंट स्टेटमेंट’ (Account Statement) ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

➩ जिस बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट चेक करना चाहते हैं उसका अकाउंट नंबर सेलेक्ट करें।

➩ कितने समय के ट्रांजैक्शंस देखना चाहते हैं, डेट दर्ज करें। 

इसके अलावा आप ‘ट्रांजैक्शन पीरियड’ (Transaction Period) ऑप्शन में करंट फाइनेंशियल ईयर, पिछले महीने, पिछले दो महीने, पिछले साल या आज, इनमें से किसी भी पीरियड को सेलेक्ट करें और ‘सर्च’ पर क्लिक करें।

➩ अब जो पीरियड सिलेक्ट किया था उसके मुताबिक सारे ट्रांजैक्शंस आपको दिखाई देंगे।

➩ अगर आप अकाउंट स्टेटमेंट को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे ‘डाउनलोड डिटेल्स’ (Download Details) के ऑप्शन में ‘पीडीएफ फाइल’ (PDF File) को सेलेक्ट करें और ओके (OK) पर क्लिक करें।

इसमें कोई भी पासवर्ड एंटर करने की जरूरत नहीं पडती।

PNB मोबाइल बैंकिंग से स्टेटमेंट कैसे देखें?

➩ सबसे पहले मोबाइल ऐप ‘पीएनबी वन’ (PNB ONE) को डाउनलोड करें

➩ अगर रजिस्ट्रेशन नहीं है तो फर्स्ट टाइम रजिस्ट्रेशन करें। उसके बाद 4 डिजिट एमपिन (MPIN) दर्ज करें।

➩ लॉगिन होने के बाद होम पेज पर आपको नीचे जाना है ‘आधर सर्विसेज’ (Other Services) में ‘एम पासबुक’ (M Passbook) ऑप्शन पर क्लिक करें।

➩ अगले पेज में अपना अकाउंट नंबर सेलेक्ट करें, ‘ट्रांजैक्शन पीरियड’ (Transaction Period) ऑप्शन को सेलेक्ट करें, अब आप 1 साल का ट्रांजैक्शंस देख सकते है डाउनलोड कर सकते हैं।

➩ डेट दर्ज करने के बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें।

➩ अगले पेज में आपने जो पीरियड दर्ज किया था उसके मुताबिक सारे ट्रांजैक्शंस आएंगे, इस अकाउंट स्टेटमेंट को डाउनलोड करने के लिए नीचे ‘डाउनलोड पीडीएफ’ (Download PDF) ऑप्शन पर क्लिक करें। 

➩ पीडीएफ खोलने के लिए आपका अकाउंट नंबर ही पासवर्ड होगा।

WhatsApp से PNB अकाउंट स्टेटमेंट कैसे प्राप्त करें?

➩ अपने स्मार्टफोन में बैंक के व्हाट्सएप बैंकिंग नंबर ‘9264092640’ को सेव करें।

➩ उसके बाद व्हाट्सएप पर जाकर ‘Hi’ सेंड करें और अपनी लैंग्वेज चुने।

➩ मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे व्हाट्सएप पर दर्ज करें और ‘अकाउंट रिलेटेड सर्विसेज’ (Account Related Services) या ‘अकाउंट सर्विसेज’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

➩ दोबारा ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें और ‘अकाउंट स्टेटमेंट’ या ‘5 ट्रांजैक्शंस’ ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

PNB ईमेल स्टेटमेंट सेवा कैसे शुरू करें?

अगर आप अपने ईमेल पर हर महीने अकाउंट स्टेटमेंट को प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने मोबाइल नंबर को ‘ईमेल स्टेटमेंट’ के लिए रजिस्टर करना होगा।

रजिस्ट्रेशन करने के 4 तरीके है: 

1. नेट बैंकिंग में लॉगिन करें, ‘अदर सर्विसेज’ (Other Services) के ऑप्शन में जाकर ‘सर्विस रिक्वेस्ट’ पर क्लिक करें।

‘न्यू रिक्वेस्ट’ (New Request) पर क्लिक करने के बाद ‘ईमेल स्टेटमेंट रजिस्ट्रेशन’ (Email Statement Registration) पर क्लिक करें। 

2. कस्टमर केयर नंबर पर कांटेक्ट करके ईमेल स्टेटमेंट रजिस्टर कर सकते हैं: 1800 1800 या 1800 2021.

3. पीएनबी के इस 9264092640 या इस 5607040 एसएमएस नंबर पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से यह मैसेज करें: ESTMT <लास्ट 4 डिजिट अकाउंट नंबर> <ईमेल आईडी>

उदाहरण: ESTMT 4321 hindisavings@gmail.com

4: अपने बैंक ब्रांच जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। बैंक ब्रांच जाकर आपको ‘ईमेल स्टेटमेंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म’ भरना होगा और सबमिट करना होगा या एप्लीकेशन लिख कर देना होगा।

ATM डेबिट कार्ड से मिनी स्टेटमेंट कैसे निकालें?

★ एक्टिव डेबिट कार्ड होना चाहिए।

➩ नजदीक किसी भी एटीएम पर जाकर अपना एटीएम कार्ड इन्सर्ट करें।

➩ भाषा चुने और एटीएम पिन एंटर करें।

➩ अकाउंट सेलेक्ट करें और ‘मिनी स्टेटमेंट’ ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

➩ एटीएम मशीन से एक ‘रिसीप्ट’ मिलेगी जिसमें लास्ट 10 ट्रांजैक्शंस की जानकारी होगी।

पासबुक अपडेट करके अकाउंट स्टेटमेंट चेक करें

★ अपडेटेड पासबुक होनी चाहिए।

बैंक के हर कस्टमर के पास पासबुक होती है, आप अपनी पासबुक को नजदीकी पीएनबी बैंक ब्रांच जाकर अपडेट करें।

पासबुक अपडेट करने के बाद आप अपने सारे ट्रांजैक्शंस को देख सकते हैं। 

ज़रूरी सवाल और जवाब

Q1. ईमेल से अकाउंट स्टेटमेंट कैसे प्राप्त करें?

डाउनलोड करने के लिए अपनी ईमेल आईडी रजिस्टर करना होगा, उसके बाद हर महीने स्टेटमेंट ईमेल के द्वारा प्राप्त होगा।

Q2. बिना इंटरनेट के मिनी स्टेटमेंट कैसे प्राप्त करें?

Q3. क्या मिनी स्टेटमेंट नंबर इस्तेमाल करने पर चार्ज है?

Q4. अकाउंट के लास्ट 10 ट्रांजैक्शन कैसे देखें?

Q5. ज्यादा से ज्यादा कितना स्टेटमेंट निकाल सकते हैं?

Gouse Shah

Gouse Shah is a finance professional with over 6 years of banking experience, based in Bangalore, Karnataka. A self-taught expert, he manages multiple finance websites, blending traditional banking expertise with digital innovation.

Email: Hindisavings.com@gmail.com

Leave a Comment