अगर बैंक शाखा में कोई निर्धारित फॉर्म उपलब्ध नहीं है, तो आवेदन पत्र लिखा जाता है। आपका खाता चाहे किसी भी बैंक में हो आप इस एप्लीकेशन को अपनी जानकारी के साथ लिखकर बैंक ब्रांच में दे सकते है।
सचिन नगर, गुरुग्राम [बैंक का पता]
04/05/2024 [तारीख]
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया [बैंक का नाम]
प्रिय शर्मा जी [शाखा प्रबंधक का नाम],
मैं [आपका पूरा नाम], आपके बैंक की [शाखा का नाम] शाखा का ग्राहक हूँ।
सविनय निवेदन सहित, मैं आपके ध्यान में यह सूचित करना चाहता/चाहती हूँ कि मुझे मेरे खाते का स्टेटमेंट चाहिए। मैं पिछले एक साल [04/05/2023 से 04/05/2024] के लिए बैंक स्टेटमेंट का अनुरोध कर रहा/रही हूँ।
मेरा खाता नंबर है [आपका खाता नंबर]। मैं इस स्टेटमेंट को आवश्यकताओं के लिए उपयोग करना चाहता/चाहती हूँ [अधिकारिक उद्देश्य का वर्णन, जैसे लोन के लिए, बिज़नेस के लिए, इन्वेस्टमेंट के लिए, आदि]।
मुझे विश्वास है कि आप मेरे अनुरोध को तुरंत पूरा करेंगे। धन्यवाद।
आपका भवदीय,
[आपका पूरा नाम]
[आपका खाता नंबर]
बैंक स्टेटमेंट के लिए आवेदन पत्र का नमूना

भोस्गा नगर, मध्य प्रदेश
10/05/2024
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
प्रिय शुक्ल जी,
मैं गौस शाह, आपके बैंक की भोस्गा नगर शाखा का ग्राहक हूँ।
सविनय निवेदन सहित, मैं आपके ध्यान में यह सूचित करना चाहता हूँ कि मुझे मेरे खाते का स्टेटमेंट चाहिए। मैं पिछले एक साल [10/05/2023 से 10/05/2024] के लिए बैंक स्टेटमेंट का अनुरोध कर रहा हूँ।
मेरा खाता नंबर है 09876543211 [आपका खाता नंबर]। मैं इसे अपने बिज़नस और इन्वेस्टमेंट जैसी आवश्यकताओं के लिए उपयोग करना चाहता हूँ।
कृपया मेरे अनुरोध पर शीघ्र कार्रवाई करने की कृपा करें। धन्यवाद।
आपका सादर,
गौस शाह
09876543211 [आपका खाता नंबर]
ऑनलाइन बैंक स्टेटमेंट कैसे प्राप्त करें?
ऑनलाइन बैंक स्टेटमेंट निकालने के बहुत सारे तरीके हैं।
- मोबाइल बैंकिंग
- इंटरनेट बैंकिंग
- व्हाट्सएप बैंकिंग
मोबाइल बैंकिंग से बैंक स्टेटमेंट कैसे निकालें?

स्टेप 1. सबसे पहले अपने बैंक के आधिकारिक मोबाइल बैंकिंग ऐप को डाउनलोड करें। जैसे एसबीआई बैंक का आधिकारिक मोबाइल ऐप YONO है।
स्टेप 2. अगर पहली बार मोबाइल बैंकिंग ऐप को डाउनलोड किया है तो उसमें रजिस्टर करें फिर लॉगिन करें।
स्टेप 3. लॉगिन करने के बाद होम पेज पर आपको ‘माय अकाउंट’/ ‘अकाउंट समरी’ जैसे ऑप्शंस देखेंगे, इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब आपको बहुत सारे ऑप्शंस देखेंगे उनमें से आपको ‘बैंक स्टेटमेंट’ / ‘मिनी स्टेटमेंट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. अब आपको बैंक अकाउंट स्टेटमेंट दिख जाएंगे, इन स्टेटमेंट को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इंटरनेट बैंकिंग से बैंक स्टेटमेंट कैसे देखें?
आपके पास इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेटेड होना चाहिए, इंटरनेट होना चाहिए और रजिस्टर मोबाइल नंबर होना चाहिए।
स्टेप 1. सबसे पहले इन्टरनेट बैंकिंग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए और लॉग इन करें। अकाउंट नहीं है तो रजिस्टर करे अपने डेबिट कार्ड की मदद से।
स्टेप 2. वेबसाइट में लॉग इन करे और ‘अकाउंट समरी’ या ‘माय अकाउंट’ के आप्शन को ढूंढे और उस पर क्लिक करे।
स्टेप 3. अब आपको अकाउंट स्टेटमेंट आप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब अकाउंट सेलेक्ट करे।
स्टेप 5. किसी भी समय का स्टेटमेंट देख सकते है, बस आपको डेट सेलेक्ट करना होता है, यहीं से डाउनलोड भी कर सकते है।
एसबीआई योनो ऐप से बैंक स्टेटमेंट कैसे निकालें?
एसबीआई के योनो ऐप से स्टेटमेंट निकालने के लिए आपको पहले पंजीकरण करना होगा।
स्टेप 1. एसबीआई के योनो ऐप में लॉगिन करें अपना यूजरनेम और पासवर्ड डाल के।
स्टेप 2. लॉगिन करने के बाद होम पेज पर पेज पर ‘माय अकाउंट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब आपको इसमें बहुत सारे ऑप्शंस मिलेंगे आपको इसमें से ‘व्यू स्टेटमेंट’ के ऑप्शन पर क्लिक करना, अगर आप अपने बैंक अकाउंट के सिर्फ कुछ ट्रांजैक्शंस देखना चाहते हैं तो आप मिनी स्टेटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।
स्टेप 4. स्टेटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपना बैंक अकाउंट सेलेक्ट करें और डेट इंटर करें, अपने बैंक अकाउंट के पिछले 6 महीने या 1 साल के भी स्टेटमेंट देख सकते हैं।
स्टेप 5: स्टेटमेंट को PDF में डाउनलोड करें या इसे अपनी ईमेल आईडी पर प्राप्त करें।
बैंक स्टेटमेंट क्या है?
किसी भी बैंक खाते में जमा (क्रेडिट) और निकासी (डेबिट) की संपूर्ण जानकारी को बैंक स्टेटमेंट कहा जाता है। बैंक में हुए सभी लेन-देन की जानकारी, जमा और निकासी सहित, समय के साथ बैंक स्टेटमेंट में उपलब्ध होती है।
इसे अलग-अलग जरूरी कामों में इस्तेमाल किया जाता है, अगर आप भी अपने स्टेटमेंट निकालने के लिए एप्लीकेशन लिखना चाहते हैं तो हमने नीचे एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं बताया है।
महत्वपूर्ण सवाल और जवाब
Q1. बैंक स्टेटमेंट देखने के लिए फीस देनी पड़ती है?
डाउनलोड करने के लिए कोई भी फीस देने की ज़रूरत नहीं पड़ती, लेकिन अगर आप पिछले 10 सालों के बैंक स्टेटमेंट निकालना चाहते हैं तो शुल्क लग सकता है।
Q2. बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए फार्म कहां मिलेगा?
बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आप फॉर्म भरना चाहते हैं, तो इसे बैंक शाखा से प्राप्त कर सकते हैं।
Q3. मैं अपने 6 महीने के बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए पत्र लिखना चाहता हूं?
6 महीने के बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए पत्र लिखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताए गए पत्र को कॉपी करें बस उसमें अपना नाम, अकाउंट नंबर, बैंक ब्रांच नाम, मैनेजर नाम, एड्रेस और टाइम को बदले।
Q4. बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एसबीआई का व्हाट्सएप नंबर क्या है?
एसबीआई बैंक बैलेंस चेक करने के लिएस्टेटमेंट देखने के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग नंबर है 9022690226.
Gouse Shah is a finance professional with over 6 years of banking experience, based in Bangalore, Karnataka. A self-taught expert, he manages multiple finance websites, blending traditional banking expertise with digital innovation.
Email: Hindisavings.com@gmail.com